भोपाल। विरासत-ए-भोपाल मंच द्वारा प्रसिद्ध शायर पद्मश्री मरहूम बशीर बद्र को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करने के लिए एक भावपूर्ण अदबी महफ़िल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहसिन अली ख़ान की जानिब से किया गया, जिसकी सदारत डॉ. अनजुम बाराबंकवी ने की। कार्यक्रम में विजय तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि निज़ामत की जिम्मेदारी अंबर आबिद ने निभाई।महफ़िल में सरवत ज़ैदी, फ़ाज़िल फ़ैज़, उवैस राईन (सीहोर), हनीफ़ सौज़ और इनसाफ़ शाहमीरी सहित कई नामचीन शायर और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। सभी शायरों ने अपने शानदार कलाम पेश कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब तय्यब बद्र ने अपने वालिद मरहूम बशीर बद्र के मशहूर अशआर उनकी ही आवाज़ और तरन्नुम में सुनाए। बशीर बद्र की आवाज़ सुनकर महफ़िल का माहौल ग़मगीन हो गया और उपस्थित श्रोता उनकी यादों में खो गए।डॉ. अनजुम बाराबंकवी ने अपने संबोधन में बशीर बद्र से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए और उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं वज़ीर अनसारी ने भी बशीर बद्र के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शासकीय सेवा के दौरान भिंड सहित विभिन्न स्थानों पर बशीर बद्र उनके मेहमान हुआ करते थे। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री सम्मान और उनसे जुड़ी कई यादों को भी ताज़ा किया।कार्यक्रम के अंत में मोहसिन अली ख़ान ने उपस्थित सभी अतिथियों, शायरों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए इक़बाल मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लगी प्रशासनिक पाबंदियों को हटाने की मांग भी की। साथ ही युवाओं के सहयोग और बुजुर्गों की दुआओं की अपेक्षा जताई। रईसा मलिक ने भी बशीर बद्र को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमडी ड्रग सप्लायर शाहरुख गिरफ्तार, बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एसपी ऑफिस में युवक ने काटी हाथ की नस, मचा हड़कंपझूठी FIR और पुलिस प्रताड़ना का लगाया आरोप, जांच में जुटा प्रशासन