हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन और प्रवर्तन व्यवस्था मजबूत करने के लिए जारी हुए आदेश भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और उच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सात परिवहन अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा 1 जून 2026 को आदेश जारी किए गए।जारी आदेश के अनुसार मुरैना, श्योपुर और भिंड जिलों में बिना नंबर प्लेट, बिना पंजीयन और अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।आदेश के तहत विक्रमजीत कंग को ग्वालियर से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मुरैना बनाया गया है। पी.एस. सिल्लोनिया को जबलपुर संभागीय कार्यालय से परिवहन आयुक्त कार्यालय के आदेशानुसार भिंड में परिवहन निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं मीनाक्षी गौरलेले को मंदसौर से मुरैना में प्रभारी परिवहन निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी प्रकार जगदीश सिंह भील को रायसेन से जिला परिवहन अधिकारी श्योपुर, राजेश गुप्ता को इंदौर से जिला परिवहन अधिकारी रायसेन तथा अर्चना परिहार को मुरैना में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। राजेन्द्र सोनी को निवाड़ी से जिला परिवहन अधिकारी भिंड बनाया गया है।विभागीय आदेश में कहा गया है कि न्यायालय के निर्देशों के पालन और विशेष प्रवर्तन अभियान को गति देने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला दरोगा के सरकारी आवास में घुसने की कोशिश, आरोपी दरोगा गिरफ्तार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर बालाघाट पुलिस का विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू