सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महिला दरोगा के सरकारी आवास पर जबरन घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी के आवासीय परिसर की है, जहां एक पुरुष दरोगा द्वारा देर रात महिला अधिकारी के घर पहुंचकर हंगामा किए जाने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।जानकारी के अनुसार, लखनऊ के शक्ति भवन में गोपनीय पद पर तैनात दरोगा आशीष चंद्र दुबे 29 मई की रात महिला दरोगा के सरकारी आवास पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने विवाद करते हुए आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए महिला दरोगा ने खुद को घर के भीतर सुरक्षित कर लिया और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।सूचना मिलते ही पीएसी के सेनानायक, अधिकारियों एवं क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। टीम ने आरोपी दरोगा को हिरासत में ले लिया।एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।घटना के बाद पीएसी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “NEWS NATIONAL WORLD