भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य परिवहन की बसों में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में पूरी योजना तैयार कर ली है और जल्द ही प्रदेशवासियों को राज्य परिवहन की बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने का काम किया गया था, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में आधुनिक और बेहतर सड़क नेटवर्क के निर्माण के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को राज्य परिवहन की बसों में यात्रा सुविधा प्रदान करना सरकार की महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और वे त्योहार के अवसर पर अपने परिजनों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।सरकार का मानना है कि बेहतर सड़क और परिवहन व्यवस्था प्रदेश के विकास को नई गति देगी तथा आम नागरिकों के आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन मोहन यादव कितनी भी गालियां दे दें, यह किसान का बेटा अब रुकने वाला नहीं: जीतू पटवारी