उज्जैन। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज उठाने का उनका संघर्ष जारी रहेगा और किसी भी दबाव में वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा, “मोहन यादव कितनी भी गालियां दे दें, यह किसान का बेटा अब रुकने वाला नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों, बेरोजगार युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी।पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कृषि, रोजगार, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और भविष्य में भी यह संघर्ष जारी रहेगा।वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश में सियासी बयानबाजी और अधिक तेज हो सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा मुफ्त बस सफर का तोहफा: मुख्यमंत्री मोहन यादव “NEWS NATIONAL WORLD