मुख्यमंत्री निवास पर हुई सौजन्य भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चाभोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा शिक्षा एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं, नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संचालित विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने प्रदेश और देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुलाकात के दौरान वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 58 साल पुराने जेल मैन्युअल में बड़ा बदलाव, कैदियों के लिए लागू होंगे नए नियम एमपी के राजघराने में खूनी संघर्ष: ‘बाबा राजा’ की पत्नी योगिता सिंह को गोली, दूसरी महिला गिरफ्तार