शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस केवल कल्पनाओं की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी स्वयं अपनी विधानसभा सीट तक नहीं बचा सके, फिर भी सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है, जिसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है।डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले 20 वर्षों तक भी कांग्रेस को प्रदेश की जनता का समर्थन प्राप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही जनता के विकास का कोई रोडमैप, जबकि भाजपा विकास और सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुजालपुर में जनप्रतिनिधियों व नागरिकजनों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण का श्रवण किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, सत्यनारायण पटेल ने चिंटू चौकसे पर साधा निशाना विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आरोग्य भारती का जागरूकता अभियान, 7 फीट लंबी सिगरेट का किया दहन
You must be logged in to post a comment.