इंदौर। दिनेश सिंह.। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती इंदौर महानगर द्वारिका जिला द्वारा स्कीम नंबर 51 स्थित मजदूर चौक पर नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तंबाकू और अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 7 फीट लंबी प्रतीकात्मक सिगरेट का दहन किया गया तथा नशामुक्त जीवन जीने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि केवल स्वयं तंबाकू से दूर रहना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “नशा विनाश का द्वार है, जबकि जीवन एक अमूल्य उपहार है।”आरोग्य भारती इंदौर महानगर द्वारिका जिला के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि अभियान के तहत सैकड़ों मजदूरों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर तंबाकू और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शाजापुर में सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले— जीतू पटवारी कल्पनाओं की राजनीति कर रहे हैं प्रदेशभर में किसानों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम