भोपाल, 31 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में “मन की बात किसानों के साथ” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में मध्यप्रदेश के सभी 62 जिलों में किसानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कराया गया।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में 100-100 स्थानों पर किसानों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांवों, कृषि फार्मों, कृषि उपज मंडियों, सहकारी संस्थाओं, कृषि विज्ञान केंद्रों तथा विभिन्न बूथों पर बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक-258 स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किसानों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल जिले के ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के साथ सहभागिता की। भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली में किसानों के बीच कार्यक्रम सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय नवाचार, सामाजिक जागरूकता और किसानों के योगदान जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और इसे प्रेरणादायी बताया।मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस अभियान के दौरान किसानों से प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, जल संरक्षण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर भी संवाद किया गया।रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, रायसेन, देवास, नीमच, मंदसौर, खंडवा, धार, बुरहानपुर, अलीराजपुर, पांढुर्णा, मैहर और श्योपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त मंच बन चुका है।कार्यक्रम के अंत में किसानों, युवाओं, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संकल्प को मजबूत करने का संकल्प लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आरोग्य भारती का जागरूकता अभियान, 7 फीट लंबी सिगरेट का किया दहन दिल्ली जिमखाना क्लब पर संकट, 100 साल पुराने प्रतिष्ठित संस्थान को खाली करने का नोटिस