इंदौर। खजराना थाना पुलिस ने चाकूबाजी कर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार फरियादी अरबाज पिता हुमायूं कुरैशी ने थाना खजराना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मई की रात आरोपी यूसुफ पठान ने उसे एडी टायर सर्विस रोड खजराना पर बुलाया था। यहां मोबाइल पर गर्लफ्रेंड को भेजे गए मैसेज को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी यूसुफ पठान और उसके साथी फरहान खान ने चाकू से हमला कर अरबाज के पैर में चोट पहुंचा दी।शिकायत के आधार पर खजराना थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेजों का विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी आरई-2 रोड क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय यूसुफ पठान निवासी चंपाबाग, रावजी बाजार तथा 19 वर्षीय फरहान खान निवासी माणिक बाग रोड शामिल हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहराने की बात कहते हुए माफी भी मांगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक अनिल गौतम, घनश्याम मिश्रा, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी सहित खजराना थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चंदन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर नकबजन गिरफ्तार; लाखों के गहने और नकदी बरामद फेसबुक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा