इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हजारों रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कालू आइस डिपो चोरी के साथ-साथ सिंहासा स्थित राम मंदिर में हुई नकबजनी की वारदात भी कबूल की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता के निर्देशन में चंदन नगर थाना पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 की रात राम बलराम नगर स्थित कालू आइस डिपो कार्यालय में अज्ञात बदमाश ने सेंध लगाकर नकदी चोरी कर ली थी। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने संदेही अंकित मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई राशि में से शेष ₹28,620 नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लगभग तीन माह पूर्व ग्राम सिंहासा स्थित राम मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी ने मंदिर से चांदी के मुकुट, बांसुरी, कलश, पायजेब, चेन और सोने के मंगलसूत्र चोरी किए थे।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया है। बरामद सामान में पांच चांदी के मुकुट, सात चांदी की चेन, एक चांदी की बांसुरी, एक कंदौरा, एक कलश, तीन जोड़ी चांदी के कड़े, चार जोड़ी पायजेब तथा तीन सोने के मंगलसूत्र शामिल हैं। जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य करीब तीन लाख रुपये बताया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पिता अशोक मालवीय (32 वर्ष) निवासी रेवा बाग, जिला देवास हाल मुकाम राम बलराम नगर, चंदन नगर इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी के पिछले दो वर्षों के आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही है और उससे अन्य चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक मनोज भदौरिया, सउनि दीपेश गोराना सहित थाना चंदन नगर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑटो चालकों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, महंगाई और आमजन की परेशानियों पर जताई चिंता गर्लफ्रेंड को मैसेज करने के विवाद में चाकूबाजी, खजराना पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
You must be logged in to post a comment.