भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर, प्लाईवुड और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, आग शुभम एंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में लगी, जहां प्लाईवुड, दरवाजे और ब्लैकबोर्ड का निर्माण किया जाता था। देर रात फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक फैल जाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। यह घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धार्मिक स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री मोहन यादव रंगवासा पंचायत पर ताले, ग्रामीणों में नाराजगी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल