इंदौर। प्रदीप । शहर के लसुडिया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने 21 मई 2026 की रात हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों समेत उन्हें संरक्षण देने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और गौरव जाटव अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, मृतक अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर की हत्या पुरानी रंजिश और बदले की भावना में की गई थी। आरोपी गुलशन यादव अपने भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेना चाहता था। इसी रंजिश के चलते अभि तोमर को निशाना बनाया गया।लसुडिया थाना पुलिस को शिकायतकर्ता अमन राजावत ने बताया कि 21 मई की रात वह अपने दोस्तों के साथ स्कीम नंबर-114 स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर कार में बैठा था। इसी दौरान अभि तोमर भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और बातचीत करने लगा। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अभि तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में अमन राजावत भी छर्रे लगने से घायल हुआ।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी पीयूष गुर्जर और सत्ते उर्फ सत्यवीर जाटव को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना से पहले सभी आरोपी बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र स्थित व्हाइट पर्ल होटल में रुके थे और वहीं हत्या की साजिश रची गई थी।आरोपियों ने अभि तोमर की रेकी कर उसे गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर घेर लिया। इसके बाद डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया ने 315 बोर राइफल से फायरिंग कर अभि तोमर की हत्या कर दी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप में संजू उर्फ गौरव मौर्य, भानु गुर्जर और नरेश चौरसिया को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार आरोपी1. पीयूष कुमार गुर्जर (18)2. सत्ते उर्फ सत्यवीर जाटव (23)3. गौरव उर्फ संजू मौर्य (22)4. नरेश चौरसिया (36)5. भानु सिंह गुर्जर (29)#Tags Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोन रिकवरी के नाम पर आदिवासी परिवार से अभद्रता, ₹2 लाख लूटने का आरोप जवा पुलिस का अमानवीय चेहरा! गैस एजेंसी जवा में ड्यूटीरत जवा पुलिस और ड्राइवर करते है उपभोक्ताओ के साथ आये दिन मारपीट, मारपीट का वीडियो हो रहा वाइरल