झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में प्रधानमंत्री Narendra Modi को झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए स्थानीय दुकानदार बिक्रम साऊ अब डर और दहशत के माहौल में जी रहे हैं। दुकानदार का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में चुनावी सभा के लिए पहुंचे थे। सभा के बाद लौटते समय पीएम मोदी अचानक सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ की दुकान पर रुके और उनके हाथ की बनी झालमुड़ी खाई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दुकानदार से बातचीत भी की थी।घटना के बाद बिक्रम साऊ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे उनकी दुकान पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और वे अचानक चर्चा में आ गए।दुकानदार का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार कॉल और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आ रहे हैं। इन कॉल्स के जरिए उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिल रही धमकियों के बाद इलाके में भी चिंता और सनसनी का माहौल है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता को फिर लगा महंगाई का झटका तीन जिलों में 6 करोड़ रु. से बनेंगे फायर स्टेशन, अभी जमीन सिर्फ झाबुआ में मिली इसलिए यहां काम शुरू