जहां बन रहा, वहां अप्रोच रोड संकरा, इसे चौड़ा करने का काम होगा, मेघनगर, धार, आलीराजपुर में भी बनेंगेझाबुआ : राजेश सोनीमध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीयूडीसी) तीन जिलों में चार फायर स्टेशन बनाएगा। 6 करोड़ रुपए खर्च कर झाबुआ, मेघनगर, आलीराजपुर और धार में निर्माण होगा। अभी केवल झाबुआ में उचित और पर्याप्त जगह मिल पाई है। ऐसे में यहां निर्माण शुरू में किया गया। शुक्रवार को नपा अध्यक्ष सहित अन्य ने पहुंचकर भूमिपूजन किया। किशनपुरी मेंऑडिटोरियम के पास 2 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। जहां ये बन रहा है, वहां तक पहुंचने का अप्रोच रोड संकरा और कच्चा है। अधिकारियों ने बताया, रोड चौड़ा करने और सुधार के लिए प्रस्ताव शामिल किया जा रहा है।शुक्रवार को भूमिपूजन में नपा अध्यक्ष कविता सिंगार, प्रतिनिधि शैलेष सिंगार, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, पार्षद विजय चौहान, पंडित महेंद्र तिवारी सहित नपा के अफसर शामिलहुए। एमपीयूडीसी निर्माण पूरा करके नगर पालिका को हैंड ओवर करेंगे। एक फायर स्टेशन की लागत औसत रूप से डेढ़ करोड़ रुपए होगी। यहां दो दमकल को खड़ा रखने के साथ स्टाफ के लिए प्रोटोकाल के मुताबिक निर्माण किए जाएंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि आग लगने पर कम से कम समय में दमकल वाहन घटना स्थल पहुंच सकें। जनप्रतिनिधियों ने ऑडिटोरियम निर्माण की स्थिति भी देखी। नपा अध्यक्ष नेबताया, यहां बैठक के लिए प्लास्टिक चेयर लगना थी, लेकिन अब तय किया है कि नई योजना में शामिल कर गद्दे वाली आरामदायक सीटें लगाई जाएं।एक साल में निर्माण होगाझाबुआ में ही अभी जमीन आवंटित हुई है। बाकी जगह प्रक्रिया चल रही है। नगरीय क्षेत्र में बनाना है। एक साल में निर्माण पूरा कर नगर पालिका को हैंड ओवर करेंगे। लक्ष्मी मंडलाई, सब इंजीनियर, एमपीयूडीसी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली धमकी, परिवार दहशत में सीएम हेल्पलाइन में निम्न प्रदर्शन करने वाले विभागों की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक