झाबुआ, राजेश सोनीकलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन में निम्न प्रदर्शन करने वाले विभागों जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र की समीक्षा बैठक आयोजित कर शिकायतों के निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वप्रेरणा से शिकायतों का निराकरण करें तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनका समाधान करें।कलेक्टर ने इन विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के प्रदर्शन में डी श्रेणी प्राप्त करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि यदि शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किया गया तो वे स्वयं शिकायतकर्ताओं से चर्चा करेंगे।बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से अनुकम्पा नियुक्ति एवं छात्रवृत्ति संबंधी शिकायतों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया, डीपीसी श्री रालुसिंह सिंगार एवं बीईओ, बीआरसी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तीन जिलों में 6 करोड़ रु. से बनेंगे फायर स्टेशन, अभी जमीन सिर्फ झाबुआ में मिली इसलिए यहां काम शुरू बैंक कर्मचारियों की 25-26 मई की हड़ताल टली, सभी बैंक रहेंगे खुले