रात में ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो संदिग्ध इंदौर। शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र महारानी रोड पर चोरों ने दो इलेक्ट्रिक दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात दो अज्ञात बदमाश दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी एक लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले में सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रात के समय दो बदमाश चोरी की नीयत से महारानी रोड स्थित इलेक्ट्रिक दुकानों पर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले दुकानों के ताले तोड़े और फिर अंदर घुसकर गल्ले में रखी नकदी चुरा ली। दोनों दुकानों से एक लाख रुपये से अधिक की रकम चोरी होने की बात सामने आई है। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे हुए ताले देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया वाचन पार्षद के पारिवारिक विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग, ढोलक बजा रहे युवक को लगे छर्रे