अधिकारियों, कर्मचारियों और नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प इंदौर। प्रदीप चौधरी। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में संविधान की प्रस्तावना के वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ने पीटीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद जैन ने भी संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संविधान में निहित आदर्शों को जीवन और कार्यशैली में अपनाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीटीसी के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा 79वें नव आरक्षक प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षु उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ART Plus Centre में सामाजिक सुरक्षा जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित महारानी रोड की दो इलेक्ट्रिक दुकानों में चोरी, एक लाख से अधिक की नकदी ले उड़े बदमाश