नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटे 59 उप निरीक्षक, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में नई तैनाती भोपाल। प्रदीप चौधरी। पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल द्वारा शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में उप निरीक्षकों (SI) के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद जारी इस आदेश में नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट एवं मंडला में अपनी दो वर्ष की अनिवार्य सेवा पूर्ण कर चुके 59 उप निरीक्षकों को विभिन्न जिलों एवं विशेष इकाइयों में पदस्थ किया गया है। वहीं उनकी जगह 59 नए अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। यह आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी किया गया। इंदौर को मिले कई नए अधिकारी नक्सल क्षेत्र से लौटे अधिकारियों में कई को इंदौर शहर एवं ग्रामीण पुलिस में पदस्थ किया गया है। इनमें पवन यादव और कमलेश यादव को इंदौर ग्रामीण, जबकि दीपक सिंह परमार, लोकेन्द्र सिंह खडेल, लाखन सिंह राजपूत एवं रामकुमार सिंह रघुवंशी को इंदौर शहर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल और विशेष शाखाओं में भी नियुक्तियां तबादला सूची में कई अधिकारियों को विशेष इकाइयों में भी तैनाती मिली है। दीपक शर्मा को अ.अ.वि. पुमु भोपाल, दीपेन्द्र सिंह गुर्जर को विशेष शाखा भोपाल तथा नीलेश कुमार पटेल (किरार) को राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। वहीं सुनील चतुर्वेदी को भोपाल शहर और मोहित दुबे को पीटीएस पचमढ़ी में पदस्थ किया गया है। नक्सल प्रभावित जिलों में भेजे गए नए SI राज्य सरकार ने बालाघाट और मंडला में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों से नए उप निरीक्षकों की तैनाती की है। इनमें जोरावर सिंह भदौरिया, सुभाष कुमार दुबे, अनुज प्रसाद सिंह ठाकुर, शिशिर कुमार पाण्डे, शैलेंद्र पटेल, अंकित शर्मा, कमल किशोर जाटव, विकास सिंह देवड़ा, प्रवीण नागर और प्रदीप कुमार यादव प्रमुख हैं। आदेश की प्रमुख शर्तें पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित पुलिस अधीक्षक अधिकारियों को आमद देने के बाद आंतरिक कार्य आवंटित करेंगे। साथ ही यदि कोई अधिकारी निलंबन की स्थिति में है तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 15 साल पुराने हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार क्या देश का आर्थिक बोझ सिर्फ आम आदमी ही उठाएगा?