लखनऊ। प्रदीप चौधरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनोखी पहल देखने को मिली। शहर के करीब 70 न्यायाधीश साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए प्रेरित करना है।जानकारी के अनुसार, न्यायाधीशों ने निर्णय लिया है कि सप्ताह में एक दिन वे साइकिल से ही कोर्ट जाएंगे। इस पहल को आम लोगों के बीच भी सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जजों का कहना है कि छोटी-छोटी कोशिशों से पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।इस अनूठी पहल की शहरभर में सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि समाज के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की शुरुआत करेंगे तो आम नागरिक भी प्रेरित होंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जैव विविधता संरक्षण को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने दिखाई रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी थानों में जमे कर्मचारियों पर डीजीपी की सख्ती, 5 साल से अधिक एक ही पद पर नहीं रह सकेंगे पुलिसकर्मी