रीवा। रीवा एयरपोर्ट पर रविवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कन्फर्म टिकट होने के बावजूद करीब 15 यात्रियों को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया। सीटों की कमी के चलते यात्रियों को अंतिम समय में बोर्डिंग नहीं मिलने पर एयरपोर्ट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।

जानकारी के अनुसार, एयरलाइन द्वारा 72 यात्रियों की बुकिंग की गई थी, लेकिन रीवा एयरपोर्ट पर केवल 48 सीटों वाला विमान भेजा गया। इससे अचानक सीटों का संकट खड़ा हो गया और कई यात्रियों को यात्रा से वंचित होना पड़ा।

अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने बताया कि उन्हें जरूरी इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाना था। वह तय समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थीं, लेकिन पहले तकनीकी कारण बताकर रोका गया और बाद में सीटें कम होने का हवाला देकर बोर्डिंग से मना कर दिया गया।

यात्रियों का आरोप है कि विमान बदलने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। यदि समय रहते जानकारी मिल जाती तो वे वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था कर सकते थे।

हंगामे के दौरान एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्वीकार किया कि बड़े विमान की जगह छोटा विमान आने से यह स्थिति बनी। अधिकारियों के मुताबिक सीटों की कमी के कारण करीब 15 यात्रियों को फ्लाइट में यात्रा नहीं मिल सकी। हालांकि प्रभावित यात्रियों के लिए मौके पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई।


kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading