इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने अप्रैल माह के लिए शहर के सभी थानों की कार्यप्रणाली और प्रदर्शन की रैंकिंग जारी कर दी है। बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसंतुष्टि के आधार पर किए गए मूल्यांकन में थाना बाणगंगा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि थाना परदेशीपुरा सबसे अंतिम स्थान पर रहा।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्यों का मासिक मूल्यांकन किया जा रहा है। इस मूल्यांकन प्रणाली का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाना है।अप्रैल माह में सभी 32 थानों के कार्यों की समीक्षा संबंधित जोन के डीसीपी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों पर की गई। इसमें अपराध नियंत्रण, जनसंतुष्टि, नवाचार, लंबित मामलों के निराकरण और समग्र कार्य निष्पादन जैसे विभिन्न बिंदुओं को आधार बनाया गया।रैंकिंग में जोन-3 का थाना बाणगंगा प्रथम स्थान पर रहा, जबकि जोन-4 के थाना चंदन नगर को दूसरा और थाना भंवरकुआं को तीसरा स्थान मिला। वहीं जोन-2 का थाना परदेशीपुरा निर्धारित मापदंडों पर सबसे कमजोर प्रदर्शन के चलते अंतिम स्थान पर रहा।पुलिस विभाग के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में बेहतर कानून व्यवस्था और आमजन को प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस का “सीक्रेट मिडनाइट” ऑपरेशन, रीजनल पार्क से दो मनचले गिरफ्तार रीवा एयरपोर्ट पर हंगामा, कन्फर्म टिकट के बावजूद 15 यात्री बोर्डिंग से वंचित