सेहत विशेषआज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अचानक सिर चकराना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना एक आम समस्या बनती जा रही है। कई बार लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार चक्कर आना शरीर में किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है।चक्कर आने के प्रमुख कारणमाइग्रेनमाइग्रेन के दौरान तेज सिरदर्द के साथ चक्कर आने की समस्या हो सकती है। कई बार सिरदर्द शुरू होने से पहले या बाद में भी चक्कर महसूस होते हैं।तनाव और चिंताअधिक तनाव, चिंता या घबराहट के कारण सांस लेने में बदलाव होता है, जिससे सिर चकराने लगता है।लो ब्लड शुगरडायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर कम होने पर कमजोरी और चक्कर की शिकायत आम होती है।लो ब्लड प्रेशरकम रक्तचाप होने पर मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे चक्कर आ सकते हैं।अचानक खड़े होनाकाफी देर तक बैठे रहने के बाद अचानक उठने से रक्त प्रवाह में बदलाव आता है, जिससे चक्कर महसूस हो सकते हैं।डिहाइड्रेशन और गर्मीशरीर में पानी की कमी, तेज गर्मी या अत्यधिक थकान भी चक्कर का कारण बन सकती है।इसके अलावा शरीर में आयरन या विटामिन की कमी, सिर या कान की चोट तथा मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम होने जैसी स्थितियां भी चक्कर आने की वजह बन सकती हैं।चक्कर आने के लक्षणआंखों के सामने धुंधलापनआसपास की चीजें घूमती हुई महसूस होनाघबराहट और जी मिचलानासंतुलन बिगड़नाखड़े या बैठे रहने में कठिनाईआगे या पीछे गिरने जैसा महसूस होनाचक्कर आने के प्रकारहल्के दर्द के साथ चक्करइस स्थिति में व्यक्ति को ऐसा लगता है जैसे वह बेहोश होने वाला है।वर्टिगोइसमें आसपास की चीजें घूमती हुई महसूस होती हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता।चक्कर आने पर घरेलू उपायअदरकअदरक रक्त संचार को बेहतर बनाता है और चक्कर में राहत देता है।कैसे करें सेवन:अदरक के छोटे टुकड़े चबाएंदिन में 2-3 बार अदरक की चाय पिएंआंवलाआंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रक्त संचार बेहतर करने में मदद करता है।कैसे करें सेवन:आंवले का पेस्ट बनाकर उसमें काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। आंवला कैंडी या मुरब्बा भी फायदेमंद होता है।नींबूनींबू शरीर को हाइड्रेट रखता है और कमजोरी दूर करता है।कैसे करें सेवन:एक गिलास पानी में आधा नींबू और थोड़ा शक्कर मिलाकर पिएं।तुलसीतुलसी के औषधीय गुण चक्कर से राहत दिलाने में मददगार हैं।कैसे करें सेवन:तुलसी के रस में मिश्री या चीनी मिलाकर लें।बादामबादाम शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी दूर करता है।कैसे करें सेवन:पीसे हुए बादाम को गर्म दूध में मिलाकर पिएं।खानपान का रखें विशेष ध्यानविटामिन-सी लेंसंतरा, नींबू और अंगूर का सेवन करें।आयरन युक्त भोजनपालक, सेब, खजूर और हरी सब्जियां खाएं।फोलिक एसिडब्रोकली, अनाज, मूंगफली और केले को आहार में शामिल करें।भरपूर पानी पिएंडिहाइड्रेशन चक्कर का बड़ा कारण है। रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।गहरी सांस लेने से मिलेगा आरामचक्कर आने पर शांत होकर बैठें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें। इससे दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है और राहत मिलती है।चक्कर से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियांअचानक खड़े न होंसिर तेजी से न घुमाएंतनाव से दूर रहेंयात्रा के दौरान मोबाइल या किताब ज्यादा न देखेंपर्याप्त नींद और आराम लेंविशेषज्ञों का कहना है कि यदि बार-बार चक्कर आने की समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। घरेलू उपायों से राहत न मिलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा एयरपोर्ट पर हंगामा, कन्फर्म टिकट के बावजूद 15 यात्री बोर्डिंग से वंचित 25 मई को 131 विभूतियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु