मुंबई/पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरे एक आयशर ट्रक की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पालघर जिले के धानिवरी गांव के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 100 बाराती एक आयशर ट्रक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन के नीचे और अंदर फंस गए। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।सभी घायलों को कासा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही और वाहन में तकनीकी खराबी समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 25 मई को 131 विभूतियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित