नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में 25 मई को आयोजित होने वाले भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश की 131 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान देने वाली हस्तियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार घोषित किए गए हैं, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा और पुरातत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं।मध्य प्रदेश की कई प्रतिभाओं को भी इस वर्ष पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें खेल क्षेत्र में योगदान के लिए भगवानदास रायकवार, साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कैलाश चंद्र पंत, समाज सेवा क्षेत्र में मोहन नागर तथा पुरातत्व क्षेत्र में नारायण व्यास का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं और हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इनकी घोषणा की जाती है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विजेताओं को औपचारिक रूप से अलंकृत किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चक्कर आना – कारण, लक्षण और घरेलू उपाय पालघर में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरे ट्रक की कंटेनर से टक्कर, 12 की मौत