इंदौर। प्रदीप चौधरी । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एक पीजी छात्र द्वारा हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, छात्र का शव बॉयज हॉस्टल के ब्लॉक-5 के नीचे पड़ा मिला। मृतक की पहचान अमन पटेल के रूप में हुई है, जो एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी अंतिम वर्ष के छात्र थे।घटना की सूचना मिलने पर संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में टेंट गोदाम में भीषण आग, कई गोदाम चपेट में 17 लाख की रिश्वत मांगने वाला जिला परियोजना समन्वयक लोकायुक्त के जाल में फंसा