इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित कर्बला के पास एक टेंट हाउस के गोदाम में देर रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के कई गोदाम इसकी चपेट में आ गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, दमकल कर्मी और खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात से लगातार आग बुझाने का प्रयास जारी है, लेकिन गोदामों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्र ने हॉस्टल से कूदकर की आत्महत्या