कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद Abhishek Banerjee की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उनके खिलाफ कोलकाता के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने 5 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 27 अप्रैल से 3 मई के बीच आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में अभिषेक बनर्जी ने ऐसे बयान दिए, जिनसे सार्वजनिक शांति भंग होने और समूहों के बीच वैमनस्य फैलने की आशंका बनी।एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि चुनावी भाषणों के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को भाषणों के वीडियो और संबंधित लिंक भी साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं।पुलिस ने 15 मई को दोपहर 2:45 बजे भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भाषणों में इस्तेमाल की गई भाषा से सार्वजनिक अव्यवस्था और सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका थी।फिलहाल मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सोमनाथ रॉय को सौंपी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चोइथराम चौराहे पर छात्रों से मारपीट, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल सिर पर कौआ बैठते ही फैली हत्या की अफवाह, पुलिस पहुंची तो महिला मिली सुरक्षित