धौलपुर/जयपुर, 17 मई। राजस्थान के धौलपुर जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कंचनपुर थाना क्षेत्र के पवेसुरा गांव में एक युवती ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर पिता द्वारा मां की हत्या किए जाने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पहुंचकर पुलिस भी चौंक गई। जिस महिला की हत्या की बात कही गई थी, वह घर में सुरक्षित मिली।कंचनपुर थाना प्रभारी रामकिशन यादव के अनुसार पवेसुरा निवासी रजनी चौहान अपनी सास के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी छोटी बहन शिवानी ने फोन पर बताया कि उनके पिता राजेंद्र ठाकुर ने मां आशा की हत्या कर दी है और परिवार के सदस्य घर छोड़कर भाग गए हैं। फोन कटने के बाद दोनों भाई-बहनों के मोबाइल भी बंद आने लगे, जिससे मामला गंभीर लगने लगा।सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। सहायक उपनिरीक्षक सोनवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिला आशा से बातचीत की तो पूरा मामला सामने आया। महिला ने बताया कि वह घर की छत पर गेहूं सुखा रही थी, तभी एक काला कौआ उड़कर उनके सिर पर बैठ गया।परिवार ने इसे अपशकुन मान लिया। छोटी बेटी शिवानी ने अंधविश्वास के चलते अपशकुन टालने के लिए बड़ी बहन को मां की हत्या की झूठी सूचना दे दी। बड़ी बहन ने इसे सच मानकर पुलिस को सूचना दे दी।पुलिस ने बताया कि झूठी सूचना देने के मामले में कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अंधविश्वास को लेकर चर्चा तेज हो गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भड़काऊ भाषण मामले में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर FIR, जांच शुरू