कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद Abhishek Banerjee की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण को लेकर बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके बयानों से सामाजिक वैमनस्य और सार्वजनिक अशांति फैलने की आशंका पैदा हुई।जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने 5 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि 27 अप्रैल से 3 मई के बीच आयोजित चुनावी सभाओं में अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए। आरोप है कि इन भाषणों से समूहों के बीच नफरत और तनाव बढ़ाने की कोशिश की गई।शिकायतकर्ता ने पुलिस को भाषणों के वीडियो, लिंक और अन्य प्रमाण भी सौंपे हैं। इसके बाद 15 मई को दोपहर 2:45 बजे बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 196, 351(2), 353(1)(c) तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(2) और 125 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में दंगा भड़काने, गंभीर धमकी देने और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार चुनावी सभाओं में विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिससे सांप्रदायिक माहौल प्रभावित हो सकता था। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ रॉय को सौंपी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिर पर कौआ बैठते ही फैली हत्या की अफवाह, पुलिस पहुंची तो महिला मिली सुरक्षित कटनी में सोने-चांदी के बड़े भंडार का दावा, खनन परियोजना से रोजगार की उम्मीद