इंदौर, 17 मई। रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की संरक्षा को लेकर जीआरपी इंदौर एक बार फिर अपनी तत्परता और ईमानदारी के लिए चर्चा में है। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से महिला यात्री का लाखों रुपये मूल्य का सामान कुछ ही घंटों में सुरक्षित वापस मिल गया। इस सराहनीय कार्य से यात्रियों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना और मजबूत हुई है।जानकारी के अनुसार 17 मई को थाना जीआरपी इंदौर से सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद युनुस को सूचना मिली कि ट्रेन क्रमांक 19316 उदयपुर-इंदौर एक्सप्रेस के कोच बी-6 की बर्थ क्रमांक 39 पर एक महिला यात्री का नीले रंग का पिट्ठू बैग छूट गया है। बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप, नगदी राशि और अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था।सूचना मिलते ही चौकी जीआरपी डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के चौकी प्रभारी विंसेंट चम्पावत एवं प्रधान आरक्षक कृष्णा चौहान तत्काल सक्रिय हुए। ट्रेन के महू स्टेशन पहुंचते ही संबंधित कोच की जांच कर बैग को सुरक्षित कब्जे में लिया गया।इसके बाद जीआरपी इंदौर द्वारा महिला यात्री चंचल झवर, निवासी पैंजान कॉलोनी थाना मल्हारगंज इंदौर से संपर्क किया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद महिला को उनका बैग सुरक्षित सुपुर्द किया गया। बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप, 51 हजार 500 रुपये नगद सहित अन्य सामान मौजूद था, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 1 हजार 500 रुपये बताई गई।अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर महिला यात्री ने जीआरपी पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जीआरपी इंदौर की यह कार्रवाई यात्रियों के लिए भरोसे और सुरक्षा का संदेश देने वाली साबित हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवरी ग्राम पंचायत अंतर्गत कांटी 61 तालाब में मनरेगा तहत जेसीबी मशीन से कराया जा रहा कार्य, वीडियो हो रहा वाइरल सरकार-संगठन समन्वय पर भाजपा की बड़ी बैठक, मंत्रियों के कामकाज की हुई समीक्षा
You must be logged in to post a comment.