कटनी। मध्य प्रदेश का कटनी जिला अब खनिज संपदा के नए केंद्र के रूप में उभरता नजर आ रहा है। भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण और जियोफिजिकल जांच में जिले के कनकपुरी, पिपरिया और अमिलिया क्षेत्र में सोने और चांदी के बड़े भंडार होने का दावा किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार यहां सैकड़ों टन सोना और भारी मात्रा में चांदी मिलने की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक कटनी पहले से चूना पत्थर और बॉक्साइट खनन के लिए प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब इमलिया गोल्ड ब्लॉक परियोजना के चलते जिले की पहचान ‘कनकपुरी’ के रूप में बनने लगी है। आधुनिक ड्रोन मैपिंग और जियोफिजिकल सर्वे के जरिए खनिज संपदा का आकलन किया गया है। प्रदेश सरकार की नई खनन नीति के तहत इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। शुरुआती चरण में करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश की बात कही जा रही है। खनन कार्य में पर्यावरण-अनुकूल तकनीक और आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा।माइनिंग अधिकारियों के अनुसार स्लीमनाबाद क्षेत्र के इमलिया गांव में गोल्ड ब्लॉक की नीलामी पूरी हो चुकी है और प्रशासनिक अनुमति भी मिल गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी मिलते ही उत्पादन शुरू होने की संभावना है। परियोजना से करीब 5 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के साथ प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाएंगे। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि “गोल्ड अयस्क” और “शुद्ध सोने” की मात्रा में अंतर होता है। उपलब्ध रिपोर्टों में मुख्य रूप से गोल्ड ओर यानी स्वर्ण अयस्क के भंडार का उल्लेख किया गया है, जिसकी आगे प्रोसेसिंग के बाद वास्तविक सोने की मात्रा तय होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भड़काऊ भाषण मामले में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर FIR, जांच शुरू नायब तहसीलदार ने पति पर लगाया प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज