इंदौर। प्रदीप चौधरी//शहर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कुल 14 आदतन बदमाशों के विरुद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्रवाई करते हुए 9 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर तथा 5 अन्य बदमाशों को निर्बंधन आदेश के तहत थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार संबंधित बदमाशों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, अवैध गतिविधियों और लोकशांति भंग करने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद इनके द्वारा लगातार अपराध किए जा रहे थे, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।9 बदमाश किए गए जिलाबदरपुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के तहत 9 बदमाशों को निर्धारित अवधि के लिए जिला इंदौर और उससे लगे सीमावर्ती जिलों की सीमा से निष्कासित किया गया है। इनमें साहिल उर्फ जाहिद उर्फ बच्चा, अमर उर्फ अमान उर्फ टिलटिल, हर्ष मालवीय, देवेंद्र सरोज, लोकेश उर्फ भांजा, आकाश बौरासी, जीवन कौशल, विनोद जाधव और जीवांशु उर्फ ध्रुव शामिल हैं।5 बदमाशों पर निर्बंधन आदेशइसके अलावा गोलू उर्फ शाहरुख, साजिद उर्फ चेतन लाला, अरुण बोवनिया, राजा वर्मा और कमल उर्फ कम्मू यादव के विरुद्ध निर्बंधन आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत इन बदमाशों को निर्धारित अवधि में संबंधित थाने पर हाजिरी देना अनिवार्य होगा तथा किसी भी अवैधानिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की शर्त लगाई गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश की किसी भी शर्त का उल्लंघन करने पर संबंधित बदमाशों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला द्वारा की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धार रोड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एनटीए परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा था आरोपी