इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर के धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री “डियो ड्रॉप एरिगेशन” में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उससे उठता काला धुआं और गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आसपास के क्षेत्र में एहतियात के तौर पर लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक सूचना में किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जो दवा के नाम पे जहर दे, उस चारागर की तलाश पूरी : अब देश बंदी की तैयारी इंदौर में 14 शातिर बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, 9 जिलाबदर, 5 पर निर्बंधन आदेश