इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला को घर में अकेला पाकर जबरन घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय पीड़िता अपने बेटे के साथ कॉलोनी में किराए से रह रही थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला आरोपी रितेश शर्मा जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी ने महिला को पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके साथ रहे और बेटे के साथ क्यों रहती है। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध और शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।घटना की शिकायत मिलने के बाद जूनी इंदौर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘युवाओं पर गर्व है, फर्जी डिग्री वालों को कहा था परजीवी’ : चीफ जस्टिस सूर्यकांत शराब के नशे में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, मां और पत्नी को भी पीटा