भोपाल। देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत और कई के घायल होने के बाद शासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की है।जारी आदेश के अनुसार, एसडीएम संजीव सक्सेना, टप्पा चिडावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओपी (पुलिस) दीपा मांडवे को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान संजीव सक्सेना और रवि शर्मा को देवास कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया है, जबकि दीपा मांडवे को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।संभागायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरती, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इसे अनुशासनहीनता और कदाचार की श्रेणी में माना गया है।वहीं गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे ने पटाखा फैक्ट्री के संचालन का समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया और न ही वरिष्ठ कार्यालय को आवश्यक प्रतिवेदन भेजा। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही माना गया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीरा, सौंफ और अजवाइन का मिश्रण: पेट से लेकर बीपी तक कई समस्याओं में फायदेमंद मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में डिजिटल क्रांति की शुरुआत, कई आधुनिक प्लेटफॉर्म लॉन्च