शाजापुर/इंदौर। प्रदीप चौधरी।।आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल जैन पथ के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। हादसे में चार वर्षीय मासूम अन्य जैन की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री झुलस गए।जानकारी के अनुसार घटना शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर की है। बस चाय-नाश्ते के लिए होटल जैन पथ पर रुकी थी। इसी दौरान बस के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।स्थानीय लोगों और यात्रियों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ किलोमीटर पहले से ही बस में वायर जलने जैसी बदबू आ रही थी। यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक को भी दी थी, लेकिन इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई गई। कुछ देर बाद ही बस धू-धू कर जलने लगी।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पेयजल संकट से राहत, 17 मई को बावनथडी नदी में छोड़ा जाएगा पानी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुई शामिल