निगम ने पानी सप्लाय के लिए करीब पांच सौ टैंकर चलाए लेकिन पानी नहीं होने से लोग पानी के लिए हो रहे परेशान इदौर। नगर निगम अफसरो ओर नेताओ की लापरवाही से शहर मं जलसंकट गहरा गया है। शहर में कम प्रेशर से गंदा पानी सप्लाय हो रहा है। इसके चलते लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। निगम ने करीब पांच सौ टैंकर चलाए है लेकिन उनको भरने के लिए निगम के पास पानी नहीं है। इससे पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। यह बात निगम के नेता प्रतिपक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कही। चौकसे ने कहा कि नगर निगम में बीते करीब 25 वर्षो से भाजपा की परिषद सत्तासीन है। लेकिन भाजपाई शहरवासियों को समुचित पानी भी मुहैया नहीं करा पा रहे है। गर्मी शुरु होते ही शहर में भीषण जलसंकट गहराय गया। इसके चलते निगम ने निजी हाइड्रेट भी अपने कब्जे में लिए इसके बाद भी निगम को टैंकर भरने के लिए पानी नही मिल रहा है। दावे खोखले –चौकसे ने कहा कि नर्मदा तृतीय चरण से जब नर्मदा का पानी इंदौर आया था तब भाजपाइयो ने दावा किया था कि वर्ष 2040 तक पानी की किल्लत नही होगी। जब कि अब कहा जा रहा है कि नर्मदा का चतुर्थ चरण आने पर शहर में पानी की किल्लत नही होगी। इस तरह भाजपाईयो के दावे खोखले साबित हुए है। पांच सौ टैंकर –चौकसे ने कहा है कि जब निगम के पास हाईड्रेट नही है तो टैंकर किसलिए चलवाए है। नेताओ को पानी सप्लाय करने के लिए टैंकर दिए है। लेकिन टैंकर भरने की कोई व्यवस्था नही है। इस कारण एक टैँक्रर महज दो या तीन बार ही भर पा रहा है। इससे नेता अपने क्षेत्र में भी पानी की समस्या दूर नही कर पा रहे है। भ्रष्टााचार –चौकसे ने कहा कि भाजपा परिषद पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। सड़को का पेचवर्क हो या नई सड़क बनाने का मामला हो। सभी कार्य में घोटाले हो रहे है। शहर भर में पानी और ड्रेनेज की पाइप लाइने डाली गई लेकिन सड़के उसी तरह खुदी पड़ी है। उनकी मरम्मत अब तक नही हुई है। इस तरह भाजपा परिषद पूरी तरह फेल हो गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली फिर शर्मसार: क्या राजधानी में लौट आया ‘निर्भया कांड’? टोंककला आतिशबाजी फैक्ट्री हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच