देवास। जिले की तहसील टोंकखुर्द के ग्राम टोंककला में संचालित आतिशबाजी विनिर्माण एवं विक्रय फैक्ट्री में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।संभाग आयुक्त द्वारा जांच के लिए अपर कलेक्टर उज्जैन अतेन्द्र सिंह गुर्जर तथा औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग इंदौर की अधिकारी नमिता तिवारी को नियुक्त किया गया है।जांच दल अग्नि दुर्घटना एवं विस्फोट के संभावित कारणों की पड़ताल करेगा। साथ ही विस्फोटक नियमों के विभिन्न प्रावधानों के पालन, नेशनल बिल्डिंग कोड-2016 के नियमों की स्थिति, घटना स्थल एवं जिले में जारी अन्य अनुज्ञप्तियों की वस्तुस्थिति की भी जांच की जाएगी।निर्देश दिए गए हैं कि नियुक्त अधिकारी एक सप्ताह के भीतर संपूर्ण जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन संभाग आयुक्त को प्रस्तुत करें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम की लापरवाही से शहर में जलसंकट गहराया अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान