उज्जैन। प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले तीन माह से फरार चल रहे थे और पूर्व से कई आपराधिक मामलों में शामिल हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिम्मत सिंह उर्फ बबलु निवासी रसुलाबाद और लालसिंह उर्फ लाला निवासी सनावदा को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी हिम्मत सिंह ने एक महिला को गांव में रहने के बदले हर महीने 1500 रुपए देने की धमकी दी थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं दूसरे मामले में आरोपी लालसिंह ने शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए महिला को लाठी लेकर धमकाया था।दोनों मामलों में बड़नगर थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और गुण्डा सूची में शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोभाग सिंह, एसआई राजेन्द्र सिंह हाड़ा, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोटा अस्पताल में 4 प्रसूताओं की मौत मामले में उच्च स्तरीय बैठक, आज निरीक्षण करेंगे चिकित्सा मंत्री पटाखा लायसेंसी अनिल मालवीय पर रासुका की कार्रवाई, लाइसेंस भी निलंबित