फैक्ट्री से घर लौट रही महिला को बस में खींचकर वारदात, 7 किलोमीटर तक चलता रहा अत्याचारनई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। फैक्ट्री से देर रात घर लौट रही एक महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप किया गया। पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप करने वाले ड्राइवर सुदेश और कंडक्टर अमन गिरफ्तार हुए। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार महिला रात में काम खत्म होने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दोनों ने करीब 7 किलोमीटर तक चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रात करीब 2 बजे आरोपियों ने महिला को सड़क पर उतार दिया और फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं और मामले की जांच जारी है।पीड़िता झोंपड़ी में अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पति और तीन बेटियां हैं। पुलिस ने महिला की हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की, लेकिन महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि घर में खाना कौन बनाएगा। फिलहाल महिला का इलाज झोंपड़ी में ही किया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में नकली ‘हिट’ और ‘गुड नाइट’ बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गुलमोहर सिर्फ सुंदर पेड़ नहीं, कई बीमारियों की प्राकृतिक औषधि भी
You must be logged in to post a comment.