उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक 22 मौतें केदारनाथ धाम में दर्ज की गई हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम में 7, यमुनोत्री धाम में 6 और गंगोत्री धाम में 5 श्रद्धालुओं की जान गई है।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अधिकांश मौतें हार्ट अटैक, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, हाइपरटेंशन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण हुई हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने तथा यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पटाखा लायसेंसी अनिल मालवीय पर रासुका की कार्रवाई, लाइसेंस भी निलंबित बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता, मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश