– निगमायुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्ती, सेवा से हटाने के दिए आदेशइंदौर बिना किसी सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के लंबी अवधि से अनुपस्थित उधान विभाग में कार्यरत 26 मस्टर श्रमिकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मस्टर कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को समीक्षा बैठक के दौरान उद्यान विभाग के 26 मस्टर कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि यह कर्मचारी विगत कई माह से लगातार बिना सूचना/ सक्षम स्वीकृति के अपने कार्य से अनुपस्थित है इनके कार्य पर नहीं रहने से उधानिकी का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता का प्रतीक है ,जिसको दृष्टिगत रखते हुए, आयुक्त सिंघल के निर्देश पर उद्यान विभाग के 1- हरीकृष्ण रामकृष्ण शुक्ला, 2-राहुल अशोक चितोड़ा, 3-अनवर गुलाब खान, 4-संगीता मुकेश वर्मा, 5-विक्रम अर्जुन उंटवाल, 6-मंगला पति सोनाजी,7- निर्मला पति भोरसे, 8-सोनु हरीश धीमान, 9-तरुण प्रदम सिंह, 10-रवीन्द्र वामनराव, 11-प्रितेश भूपेन्द्र, 12-मनोज बाबुलाल चौहान, 13-दुर्गा सहदेव कामरे, 14-सूरज धारिया, 15-राजेश रमेशचन्द्र मेहता, 16-लक्ष्मी गजानंद वानखेडे, 17-ओमप्रकाश सुखराव सोलंकी, 18-जगदीश शिवराम, 19-महेंद्र रामचंद्र गेहलोद,20- सदाशिव कैलाश पूरी, 21-इन्द्रसिंह दल्लासिंह चौहान, 22-प्रताप चंदुलाल चावरे, 23-रामकरन धीमान, 24-मनोज कमलेशचन्द्र, 25-तुलसाबाई बाबूराव, 26-सुनीता बलीराम कर्मचारियों को कार्य / हाजरी से मुक्त करते हुए इनके पारिश्वमिक भगतान पर रोक लगाई जाकर सेवा समाप्त की गई।आयुक्त द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके विभाग में बिना किसी सूचना या अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों हे तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 6 साल से फरार 10 हजार का इनामी डकैती आरोपी गिरफ्तार छुट्टी पर प्रधानमन्त्री, मौज मस्ती में मोदी!