मध्यप्रदेश। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। मंत्रालय वल्लभ भवन से सोमवार को जारी आदेश के तहत विभिन्न जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) एवं अन्य अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार डॉ. मारीषा शिंदे को जनपद पंचायत धार से स्थानांतरित कर जनपद पंचायत महिदपुर (उज्जैन) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सुश्री मीला झा को महिदपुर से हटाकर जनपद पंचायत पाटी (बड़वानी) भेजा गया है।इसके अलावा श्री पुरुषोत्तम लाल यादव को जनपद पंचायत लवकुश नगर (छतरपुर) से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर तथा श्रीमती सृष्टि भदौरिया को जनपद पंचायत मल्हारगढ़ (मंदसौर) से प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बदरवास (शिवपुरी) पदस्थ किया गया है।शासन द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानांतरण नीति की कंडिका-47 के तहत स्पष्ट किया गया है कि कार्यमुक्ति और नई जॉइनिंग के बीच किसी भी प्रकार का अवकाश सामान्य प्रशासन विभाग की पूर्व अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किया जाएगा।प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छतरपुर में 310 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित होगा, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार किफायत की सलाह और 500 गाड़ियों का काफिला, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष की एंट्री पर उठे सवाल