इंदौर। रेलवे स्टेशन इंदौर पर यात्री का महंगा मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को जीआरपी इंदौर ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2025 को फरियादी राहुल पिता रंजीत सिंह निवासी रायसेन, ट्रेन क्रमांक 19344 पंचवेली एक्सप्रेस के जनरल कोच में भोपाल से इंदौर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना करीब 25 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल पिट्ठू बैग में रख दिया था। नींद लगने के बाद जब वे इंदौर स्टेशन पहुंचे और बैग चेक किया तो मोबाइल गायब मिला।फरियादी की शिकायत पर थाना जीआरपी इंदौर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 305(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि पाटीदार के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक अहिरवार निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हरेकृष्ण पाठक, राजीव त्रिपाठी एवं आरक्षक किशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी इंदौर की इस कार्रवाई से रेलवे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी की तत्परता से यात्री को मिला लाखों के जेवरों से भरा बैग पीटीसी इंदौर में नवागत पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने संभाला पदभार