इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में रविवार 10 मई 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह (भा.पु.से.) ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदोरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, यूनिट चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र शाक्य तथा प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्रीमती अनुज्ञा जैन सहित पीटीसी इंदौर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नशे की लत पूरी करने चोरी करता था आरोपी, जीआरपी ने दबोचकर भेजा जेल छतरपुर में 310 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित होगा, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार