इंदौर। जीआरपी इंदौर और डॉ. अंबेडकर नगर (महू) चौकी पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से एक यात्री का लाखों रुपये के जेवरों से भरा बैग कुछ ही घंटों में सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस की इस कार्रवाई की यात्री और उसके परिजनों ने सराहना की है।जानकारी के अनुसार थाना जीआरपी इंदौर से उनि सियाराम निनामा द्वारा ट्रेन क्रमांक 14116 प्रयागराज एक्सप्रेस के कोच एस-2 की बर्थ क्रमांक 33 एवं 34 पर एक ब्लू कलर का ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग छूटने की सूचना चौकी जीआरपी डॉ. अंबेडकर नगर (महू) को दी गई थी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सउनि विंसेंट चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें प्रधान आरक्षक हुकुमचंद वर्मा, कृष्णा चौहान एवं धनंजय सिंह शामिल थे, तत्काल सक्रिय हुई। ट्रेन के महू स्टेशन पहुंचते ही पुलिस टीम ने संबंधित कोच में पहुंचकर दोनों बैग सुरक्षित बरामद कर लिए।इसके बाद थाना जीआरपी इंदौर के माध्यम से यात्री मुकेश कुमार प्रजापत निवासी राऊ, इंदौर से संपर्क किया गया। सत्यापन के बाद उन्हें विधिवत उनका सामान सुपुर्द किया गया।बरामद बैग में करीब 57 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये बताई गई है, के अलावा 9 हजार रुपये नकद एवं अन्य आर्टिफिशियल ज्वेलरी सुरक्षित मिली। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने जीआरपी पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम नशे की लत पूरी करने चोरी करता था आरोपी, जीआरपी ने दबोचकर भेजा जेल