राजगढ़। प्रदीप चौधरी। राजगढ़ जिले के पचोर शहर में सोमवार रात एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पेट्रोल से भरे फ्यूल टैंकर सहित करीब 15 वाहन जलकर राख हो गए। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कई घायलों की त्वचा तक झुलस गई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। View this post on Instagram जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे पचोर स्थित चुन्नीलाल मुन्नालाल भारत पेट्रोलियम पंप पर हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।पेट्रोल पंप शहर के बीचोंबीच होने के कारण आग लगते ही इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा जनपद और जिला पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की नई पदस्थापना