भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर जनपद एवं जिला पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ उपसंचालक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आदेश में कई अधिकारियों को जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ किया गया है। इनमें अशोकनगर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, डिंडोरी, रायसेन, शिवपुरी और बड़वानी सहित कई जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण नीति के तहत अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। साथ ही कार्यमुक्ति और नवीन पदस्थापना के बीच अवकाश लेने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति आवश्यक होगी।राज्य शासन के इस फैसले को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पचोर के पेट्रोल पंप पर भीषण आग, फ्यूल टैंकर समेत 15 वाहन जलकर राख क्या कम्युनिस्ट देशद्रोही होते हैं?