नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सोना नहीं खरीदने और सादगी अपनाने की अपील के बाद सियासत तेज हो गई है। बीते कई महीनों तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के बाद प्रधानमंत्री की इस अपील को विपक्षी दलों ने सरकार की आर्थिक और विदेश नीति की विफलता से जोड़ते हुए तीखा हमला बोला है।हैदराबाद की एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट और विदेशी मुद्रा बचत का हवाला देते हुए लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने, मेट्रो और कार पूलिंग को प्राथमिकता देने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने और संभव हो तो ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने शादियों के लिए कम से कम एक साल तक सोना नहीं खरीदने, खाद्य तेल का सीमित उपयोग करने और रासायनिक खाद के बजाय प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।प्रधानमंत्री की इन अपीलों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव खत्म होने के बाद ही ऐसी पाबंदियां क्यों याद आईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हजारों चार्टर विमान क्या पानी से चल रहे थे। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि यदि इतनी बंदिशें जरूरी हैं तो फिर 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर काली कमाई को सोने में बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सोना न खरीदने की सलाह आम जनता के बजाय उन्हें दी जानी चाहिए।वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की अपीलों को सरकार की नाकामी का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि हर बार सरकार अपनी जिम्मेदारी जनता पर डाल देती है ताकि जवाबदेही से बचा जा सके। राहुल गांधी ने कहा कि 12 साल सत्ता में रहने के बाद अब सरकार लोगों को यह बताने लगी है कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार तेल पर निर्भरता कम करने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और पर्याप्त भंडारण व्यवस्था तैयार करने में विफल रही है। उनका कहना है कि विदेश नीति और आर्थिक प्रबंधन की कमियों का बोझ अब आम नागरिकों पर डाला जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में होगा इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव, फ्रांस की बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा पचोर के पेट्रोल पंप पर भीषण आग, फ्यूल टैंकर समेत 15 वाहन जलकर राख